फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   three bogus arested for extortion

तीन कथित पत्रकारों पर रंगदारी मांगने और धमकाने का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
three bogus arested for extortion
काशीपुर। एक डॉक्टर ने 50 हजार रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में तीन कथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से एक आरोपी रंगदारी के दूसरे मामले में जेल में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित स्पर्श अस्पताल के संचालक डॉ. रजनीश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 10 जून को मो. अरिफ खान, अजहर मलिक और योगेश शैली उनके पास आए। इन पत्रकारों ने कहा कि हमारे पास अस्पताल से संबंधित कुछ वीडियो हैं। उन्होंने वीडियो छिपाने के लिए 50 हजार की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी तो हम अस्पताल की खबर न्यूज चैनलों पर वायरल कर अस्पताल को बदनाम कर देंगे।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश का कहना है कि रुपये न देने पर तीनों आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग कर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसी शाम उनके अस्पताल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए। वह रिपोर्ट दर्ज कराते कि इससे पहले ही पत्रकार आरिफ की रंगदारी के किसी दूसरे मामले में गिरफ्तारी हो गई। लगभग 10-12 दिन पहले वह अपने कर्मचारी इकबाल के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार जा रहे थे। रास्ते में योगेश और अजहर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फिर से 50 हजार महीना रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने कथित पत्रकार मो. आरिफ, योगेश शैली व अजहर के खिलाफ रंगदारी और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपी तीन वर्ष पूर्व एक शिक्षक से रंगदारी मांगने के आरोप में भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed