फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested including two women involved in prostitution in rudrapur

Rudrapur News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मारा छापा, देह व्यापार में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 07:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आवास विकास क्षेत्र के एक घर में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित एक पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Three arrested including two women involved in prostitution in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आवास विकास क्षेत्र के एक घर में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित एक पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी जीतो कंबोज पुलिसकर्मियों के साथ ट्रांजिट कैंप में गश्त कर रह थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वह रविदास मंदिर के पीछे गली में एक मकान में पहुंची। मकान में एक महिला दरवाजे पर बैठी थी। पूछने पर बताया कि यहां एक महिला अपने घर में देह व्यापार करवाती है। उसे हर कस्टमर का 200 रुपये कमीशन देती है। टीम ने जब दरवाजा खोल कर देखा तो कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में थे। आरोपियों की पहचान नीरज कुमार अग्रवाल निवासी कौशल्या फेस दो ट्रांजिट कैंप, बंगाली कॉलोनी बिलासपुर निवासी गीता और काली नगर दिनेशपुर निवासी दीप्ति के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उससे 1000 रुपये लेकर महिला और घर का कमरा उपलब्ध कराया है। जो महिला देह व्यापार कराती है वह आज कहीं बाहर गई हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके से नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार कर देह व्यापार की मुखिया को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed