फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested for the murder of a Jeweler in Khatima

ज्वैलर्स हत्याकांड: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष, तीन गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 06:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

खटीमा के झनकट के देवरी गांव में सराफ की हुई हत्या का खटीमा कोतवाली में एसएसपी ने खुलासा किया है। रंजिशन के कारण सराफ की हत्या की गई। हत्या के आरोप में पिता, पुत्र और भतीजे को गिरफ्तार किया गया हैं।

विज्ञापन
Three arrested for the murder of a Jeweler in Khatima
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Uttarakhand Crime News: खटीमा के देवरी गांव में सराफ की हुई हत्या का खटीमा कोतवाली में एसएसपी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रंजिशन के कारण सराफ की हत्या की गई। हत्या के आरोप में पिता, पुत्र और भतीजे को गिरफ्तार किया गया हैं।

विज्ञापन


बता दें कि, खटीमा के झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सराफ को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह पढ़ें- Uttarakhand: खटीमा में दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने सराफ को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed