फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three accused arrested in firing case in bazpur

Bazpur: फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, छात्र संघ चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई थी मारपीट

Tue, 27 Feb 2024 02:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:58 PM IST
सार

Bazpur News: पुलिस ने महोली जंगल फायरिंग में नामजद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमन बसंल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बीते मंगलवार को गांव महोली जंगल में छात्र संघ चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई थी।

विज्ञापन
Three accused arrested in firing case in bazpur
केलाखेड़ा थाने में गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी स्रोत पुलिस प्रशासन

विस्तार

बाजपुर में पुलिस ने महोली जंगल फायरिंग में नामजद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमन बसंल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बीते मंगलवार को गांव महोली जंगल में छात्र संघ चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई थी। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर 26 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केलाखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


उसके बाद नामजद ओर उनके समर्थक भूमिगत हो गए। केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर यूपी के रामपुर स्वार मार्ग पर दबिश देकर एक स्थान से कुलविंदर सिंह उर्फ गोनी रंधावा निवासी महोली जंगल, अमन बंसल निवासी संजय काॅलोनी, प्रदीप कुमार यादव निवासी मझरा बक्श चीनी मिल काॅलोनी को गिरफ्तार कर लिया। टीम में बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र मेहता, एसआई संजय बोरा, एसआई मुकेश चंद, जगदीश, महेंद्र, रविंद्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed