{"_id":"69d0157b39bfc04a7307aa21","slug":"threatened-to-shoot-for-asking-for-mobile-bill-commotion-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139418-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मोबाइल का बिल मांगने पर गोली मारने की दी धमकी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मोबाइल का बिल मांगने पर गोली मारने की दी धमकी, हंगामा
Sat, 04 Apr 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मोबाइल का बिल मांगने और गारंटी देने से इंकार करने का विरोध करने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों का पटाक्षेप करवाया।
जानकारी के अनुसार दो अप्रैल की दोपहर में एक महिला ने 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि ट्रांजिट कैंप स्थित एक मोबाइल दुकानदार ने उन्हें मोबाइल का बिल और गारंटी देने से इंकार कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 23 मार्च को उस दुकान से एक मोबाइल फोन फाइनेंस पर खरीदा था। उस समय दुकानदार ने मोबाइल के साथ इंश्योरेंस और गारंटी का आश्वासन दिया था लेकिन कोई भी बिल और दस्तावेज नहीं दिए।
विज्ञापन
दो अप्रैल को मोबाइल खराब होने पर जब वह अपने पति के साथ दुकान पर पहुंची और गारंटी के तहत मरम्मत की मांग की तो दुकानदार भड़क गया। आरोप है कि दुकानदार ने दंपती को डराते हुए कहा कि ज्यादा दबाव बनाया तो गोली मार देगा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद दुकानदार ने दंपती की मांगें मानने और मोबाइल से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में पटाक्षेप हो गया है। दंपती की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।