{"_id":"68f92cbb7ac0bf389901256c","slug":"thousands-of-devotees-reached-nankana-sahib-on-the-third-day-of-diwali-fair-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111843-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिवाली मेले के तीसरे दिन नानकमत्ता साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिवाली मेले के तीसरे दिन नानकमत्ता साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालु
Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। दिवाली मेले के तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में माथा टेक अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। गुरु महाराज से मन्नत मांगकर नानक पंथी अगले साल फिर से आने का संकल्प लेकर वापस लौटने लगे हैं।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में लगे दिवाली मेले के तीसरे दिन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। दीपावली की पूर्व संध्या पर हर साल की तरह यूपी के विभिन्न जिलों से पहुंचे लाखों नानक पंथियों ने गुरुद्वारा लाल गुरु व श्री दरबार साहिब में अरदास कर अपनी मन्नत मांगी। नानक पंथियों ने अपने बच्चों की जटा उतरवाई। उन्होंने मन्नत पूरी होने पर परिवार के साथ अगले साल फिर आने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब पर शीश नवाया। इसके साथ ही गुरुद्वारा छैवी पातशाही, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा दूधवाला कुआं, पवित्र बाऊली साहिब परशीश नवाकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने डेरा कार सेवा पहुंचकर संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया।
मेले में मेलार्थियों ने खरीदारी करने के साथ ही खान-पान व झूलों का आनंद उठाया। मेला बाजार की व्यवस्था देख रहे सहायक अकाउंटेंट रंजीत सिंह ढिल्लो मेला क्षेत्र में अस्थाई मार्केट के दुकान स्वामियों की समस्याएं सुलझाने में जुटे रहे। सीओ खटीमा विमल रावत ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर की सेवा जारी थी। वहां पर कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य गुरवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।