फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Those who broke the statue of Raja Jagatdev are politically handicapped: Pandey

राजा जगतदेव की मूर्ति तोड़ने वाले हैं राजनीतिक दिव्यांग : पांडेय

Mon, 01 Dec 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Those who broke the statue of Raja Jagatdev are politically handicapped: Pandey
रुद्रपुर। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगतदेव की मूर्ति खंडित करने वालों का खुलासा नहीं होने को लेकर पुलिस के साथ ही राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने इस प्रकरण का खुलासा नहीं होने पर खंडित मूर्ति के नीचे धरना देने और एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक मूर्ति तोड़ने वालों को राजनीतिक दिव्यांग बताते हुए कह रहे हैं कि कुछ लोग जातिवाद, भाषावाद को बढ़ावा देकर राजनीतिक पदों को पाना चाहते हैं। इन लोगों ने राजा जगतदेव की मूर्ति को तोड़कर बुक्सा जनजाति को अपमानित करने का काम किया है। मूर्ति तोड़े हुए दस माह हो गए हैं। उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया है कि अपराधी कोई हो, तब तो पकड़ा जाएगा। राजनीतिक लोगों ने षडयंत्र के तहत मूर्ति को तोड़ा। वे कह रहे हैं कि अरविंद पांडेय बुक्सा जनजाति के साथ जुड़ा है इसलिए मूर्ति को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कह रहे हैं कि पुलिस की मिलीभगत से अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। पुलिस ने सरकार को बदनाम करने का काम किया है। वे पुलिस को तीन दिन का समय मूर्ति तोड़ने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए दे रहे हैं। तीन दिन बाद बुक्शा जनजाति के प्रत्येक गांव में लोग इसके विरोध में मंदिर में एकत्र होंगे। वह (विधायक) राजा जगतदेव की खंडित मूर्ति के नीचे दो घंटे तक धरना देंगे।

कोट
लोगों के धरने के बाद भी पुलिस ने अपराधियों को नहीं पकड़ा तो हजारों लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पूरे जिले के बुक्सा जनजाति के लोग घेराव में पहुंचेंगे। अरविंद पांडेय, विधायक, गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed