फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves took cash of 12 lakhs

गुटका एजेंसी से 12 लाख का कैश ले गए चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves took cash of 12 lakhs
सितारगंज में दुकान पर सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर के मुख्य चौराहा पर एक सिगरेट और गुटका की एजेंसी पर सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर गल्ले में रखे 12 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुरानी गली में वार्ड सात निवासी रमेश चंद्र जैन की आरएस इंटरप्राइजेज नाम से गुटका सिगरेट की एजेंसी है। वर्तमान में रमेश जैन हल्द्वानी में एजेंसी चला रहे हैं और यहां चार कर्मचारी उनकी एजेंसी पर काम करते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे कर्मचारियों ने करीब 12 लाख रुपये काउंटर की दराज में रखकर दुकान बंद कर दी। मंगलवार सुबह दुकान के शटर के ताले गायब थे। इस पर उन्होंने सूचना रमेश जैन को दी। रमेश ने दुकान के गल्ले से 12 लाख रुपये चोरी होने की बात कही, जबकि सिक्के चोर नहीं ले गए। इस पर उन्होंने व्यापारियों के साथ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार को तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर दुकान में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। देर रात करीब दो बजे दुकान में मोबाइल की लाइट जलती दिखाई तो दे रही है, लेकिन चोर नजर नहीं आए। इस पर एसएचओ कुमार ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की डीवीआर मंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह से चोरी हुई है, उससे लगता है कि कोई जानकार ही इसमें शामिल है। उन्होंने दुकान के चारों कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए उठाया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, सुरेश जैन, अभिषेक जैन, भीमसेन गर्ग आदि थे। वहीं एसपी सीटी देवेंद्र पींचा ने घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस और एसओजी की टीम को खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed