{"_id":"69a093da6a217f43ea09c834","slug":"thieves-break-into-three-locked-houses-steal-jewellery-and-cash-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139759-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन बंद घरों में चोरों की दस्तक, जेवर और नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन बंद घरों में चोरों की दस्तक, जेवर और नकदी उड़ाई
Fri, 27 Feb 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पखवाड़े के भीतर चोर 10 घरों को खंगाल चुके हैं। बीते बुधवार को एक कॉलोनी में तीन बंद घरों से चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। सूचना पर सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर पड़ताल की।
गांव टोपा कॉलोनी निवासी बिजनेश गांव में ही एक किराये के मकान में रहते हैं। वह किसी काम से आगरा गए हुए थे। बुधवार रात बिजनेश की पत्नी मीनू मकान में ताला लगाकर अपनी मां के घर चली गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह लौटने पर मकान ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखी करीब 20 हजार की नकदी गायब थी।
वहीं इस मकान के पड़ोस में रहने वाले मोहिस काम करने के लिए सरिया फैक्टरी गए था जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मकान का ताला तोड़ कर चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार की नकदी ले गए। इसी तरह पड़ोसी नूर बी के पति नजाकत काम के लिए बाहर गए थे। नूर बी मकान में ताला लगाकर अपने मायके यूपी के नरपतनगर रामपुर चली गई थीं। चोर यहां भी घर का ताला तोड़कर जेवर और 12 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ विभव सैनी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि सुल्तानपुर पट्टी मंदिर दानपात्र चोरी का खुलासा हो गया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं गांव विक्रमपुर में एक युवती ने अपने ही चाचा के घर से जेवर गायब कर लिए थे।
इनसेट
बाजपुर में हुई चोरियों का घटनाक्रम
12 फरवरी को गांव धनसारा में एक ही रात तीन घरों में चोरी
15 फरवरी को सुल्तानपुर पट्टी में मंदिर का दानपात्र चोरी
18 फरवरी को गांव टांडा डालचंद में नकदी और आभूषण चोरी
20 फरवरी को गांव विक्रमपुर में एक रिश्तेदार ने घर से किए जेवर चोरी
22 फरवरी को गांव मुंडिया कला में नकदी और आभूषण चोरी
25 फरवरी को टोपा कालोनी में तीन घरों से उड़ाई नकदी और आभूषण
कोट
चोरियों का खुलासा करने के लिए गदरपुर, केलाखेड़ा और बाजपुर थानों की पुलिस टीमें गठित की गई हैं। काशीपुर एसओजी को भी विशेष तौर लगाया है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में इसी तर्ज पर चोरियों की घटनाएं हुई हैं। यूपी पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। जल्द ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा। - विभव सैनी, सीओ, बाजपुर