फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   They had performed the last rites of a dummy, then they found the dead body

Udham Singh Nagar News: पुतला बना अंतिम संस्कार कर चुके थे, तब मिला शव

Sun, 11 Aug 2024 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
They had performed the last rites of a dummy, then they found the dead body
काशीपुर। ढेला नदी के तेज बहाव में बहे अधेड़ का कोई पता न लगने पर एनडीआरएफ की टीम ने बीते दिवस सर्च अभियान बंद कर दिया था। उधर, शनिवार को अधेड़ का शव यूपी के रामपुर में रामगंगा नदी में मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, मृतक के बेटे ने बताया कि पिता का शव न मिलने पर उन्हें मृत मान कर पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया गया था, अब दोबारा धार्मिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन





जंगा फार्म, कचनालगाजी निवासी राम भरोसे (57) पुत्र राजा राम बीती 6 अगस्त की शाम लगभग साढ़े सात बजे ग्राम बैंतवाला के लिए घर से निकला था। वह ढेला नदी को पार करने के लिए नदी में उतरा। नदी पार करते वक्त अचानक जलस्तर बढ़ जाने से वह नदी के बहाव में बह गया था। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने अधेड़ को तलाशने के लिए बीती 7 से 9 अगस्त तक ढेला नदी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली जिस पर एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को सर्च अभियान स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


उधर रामभरोसे के बेटे हरिया सैनी ने बताया शनिवार शाम उनके व्हाट्सएप नंबर पर किसी व्यक्ति ने रामपुर की रामगंगा नदी में मिले शव की फोटो शेयर की। जब उन्होंने फोटो पहचानी तो वह उनके पिता की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। उन्होंने बताया पिता का शव नहीं मिलने पर परिजनों ने उन्हें मृत मानते हुए शनिवार को उनका धार्मिक मान्यता के मुताबिक पुतले का दाह संस्कार कर दिया था। हरिया ने बताया कि अब पिता का शव मिल गया है, इसलिए अब उनका फिर से अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि रामभरोसे का शव रामपुर से होकर बहने वाली रामगंगा नदी से बरामद हो गया है। वह एक अधिवक्ता के फार्म हाउस में मजदूरी कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed