फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   THeves stolen money and jwellery

चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी उड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
THeves stolen money and jwellery
खटीमा के मझोला में चोरों द्वारा कमरे में बिखेरा सामान। - फोटो : KHATIMA
चोरों ने युवक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

गंगोत्री नगर कॉलोनी मझोला निवासी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि वह अपनी माता मधु सिंह के साथ रहते हैं। उसकी माता पिछले 10 दिनों से अपने मायके पीलीभीत गई हुई थीं। इसके बाद से वह अकेले रह रहा था। 24 अक्तूबर को वह अपने आवास का ताला बंद करके सुबह नौ बजे नवरात्र की पूजा के उपलक्ष्य में अपने मामा के घर चला गया।
विज्ञापन

25 अक्तूबर की सुबह उसके पड़ोसी राजेश कुुमार गंगवार ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर वह माता के साथ घर पर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर घुसा तो सामान बिखरा था और लॉकर टूटे हुए थे। इसकी सूचना उसने सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत को फोन पर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कमरे में बिखरे सामान का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी राजपूत ने फोरेंसिक टीम को बुुला कर कमरे में जगह-जगह फिंगर प्रिंट स्कैन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे 70 हजार रुपये, एक तोले सोने के टॉप्स, सोने की तीन अंगूठी, एक तोला, ढाई तोले सोने की दो चेन, ढाई तोले सोने के कंगन, लक्ष्मी व गणेश की चांदी की मूर्तियां, चांदी के छह सिक्के व एक आई फोन चोरी कर लिए गए हैं। चौकी प्रभारी राजपूत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।
चोरी के खुलासे को लेकर कोतवाल से मिले कांग्रेसी
खटीमा। चोरी के खुलासे को लेकर कांग्रेसियों के शिष्टमंडल ने कोतवाल संजय पाठक से मुलाकात कर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे स्मैक, शराब व सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने की बात कही।

कोतवाल ने बताया कि चोरी के खुलासे को लेकर कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा। शिष्टमंडल में गन्ना समिति उपाध्यक्ष मनविंदर सिंह खैरा, कंचनपुरी सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, महेश पटेल, राजेश पटेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed