फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There was a lot of brainstorming in the collectorate till late night to resolve the objections

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट में देर रात तक आपत्ति निस्तारण में होती रही माथापच्ची

Thu, 19 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of brainstorming in the collectorate till late night to resolve the objections
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले की कुल 373 ग्राम पंचायतों, 273 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सात ब्लाॅक प्रमुख और 35 जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण का सभी को इंतजार है। अनंतिम आरक्षण सूची पर पड़ी आपत्तियों की सुनवाई होने के बाद बुधवार को कलक्ट्रेट में पूरे दिन आरक्षण सूची को अंतिम आकार देने के लिए माथापच्ची चलती रही। देर रात तक जिला प्रशासन एक-एक आपत्तियों के तर्क पर मंथन करता रहा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची 13 जून को जारी कर दी गई थी। इसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और अनारक्षित श्रेणी में सीटों का वर्गीकरण किया गया था। जिले में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्ड के आरक्षण का निर्धारण क्षेत्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाले वर्ग के घटते क्रम के अनुसार किया गया। तो ग्राम पंचायत और ब्लाॅक प्रमुख पद का आरक्षण, आरक्षण के वर्गीकरण के अनुसार किया गया। इसमें 14 और 15 जून को आपत्तियां ली गईं। इसके लिए ब्लाॅकवार नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। इन दो दिनों में कुल 855 आपत्ति आईं। इसमें से 446 आपत्तिकर्ता ही नोडल अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और आरक्षण बदलने की मांग पर अपना तर्क रखा। दो दिनों की सुनवाई के बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है। बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मेंं देर रात तक एक-एक आपत्ति पर सुनवाई चलती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed