{"_id":"6998c7816cd92d13cb00bcfc","slug":"there-should-be-high-scientific-investigation-of-ploughing-of-hollow-fruits-khatima-news-c-236-1-ktm1001-113285-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खड़ी फसल जोतने की हो उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खड़ी फसल जोतने की हो उच्च स्तरीय जांच
Sat, 21 Feb 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा तहसील क्षेत्र में लगभग 125 एकड़ कृषि भूमि में खड़ी फसल जोतकर कर नष्ट करने के विरोध में शुक्रवार को विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
मेलाघाट रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सभा के बाद विधायक कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व झनकईया, बगुलिया, खाली महुवट, बाइस पुल, सिसैया आदि गांवों के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। विधायक ने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में गन्ना, मटर, लाई व गेहूं की फसल को ट्रैक्टरों से जोतकर नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस भूमि की पिछले 60 वर्षों से शहीद परिवार के लोग जुताई व बुवाई कर रहे थे। 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा था। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वहां पर उमेश राठौर, नरेंद्र आर्य, दीपक मुंडेला, कुंवर सिंह खनका, युवराज तलवार, अमरीक सिंह, राहुल कुमार, नीतिश मंडल, निर्मल सिंह आदि थे।