{"_id":"694c4020e97f4b718a0d3e30","slug":"there-is-a-magical-spell-in-the-house-a-tantrik-duped-a-man-of-rs-208-lakh-by-saying-that-his-mother-would-be-cured-after-performing-a-ritual-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-134778-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घर में माया दबी है... झाड़ फूंक करने पर मां ठीक हो जाएगी कहकर तांत्रिक ने 2.08 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घर में माया दबी है... झाड़ फूंक करने पर मां ठीक हो जाएगी कहकर तांत्रिक ने 2.08 लाख ठगे
Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बीमार महिला को सही करने के नाम पर रुद्रपुर के तांत्रिक ने घर में माया दबी होने की बात कह दी। फिर क्या था मां को सही करने के लिए बेटे ने तांत्रिक को घर बुलाया। झाड़ फूंक के चक्कर में तांत्रिक ने 2.08 लाख रुपये ठग लिए। मां फिर भी सही नहीं हुई। तांत्रिक अब और रुपये मांग रहा है।
बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्राम कनोरी बाजपुर निवासी विनोद ने बताया कि उसकी मां लंबे समय से बीमार है। उन्हें कई डॉक्टरों को दिखाने पर कोई सुधार नहीं हुआ जिससे परिवार काफी परेशान हो गया। कुछ महीने पहले उनका रामपुर रोड रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। जिसने बताया कि उनके घर में माया दबी हुई है। यह माया निकलते ही मां ठीक हो जाएगी। माया निकालने के नाम पर उसने उनसे 2.08 लाख रुपये ठग लिए। अब 1.5 लाख की मांग कर उसे धमकी दे रहा है। रुपये नहीं देने पर तंत्र विद्या के जरिए जान से मरवाने की बात कह रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।