{"_id":"669702430115b334d50f4d54","slug":"there-are-no-gas-capsules-in-the-government-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-114366-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में नहीं हैं गैस के कैप्सूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में नहीं हैं गैस के कैप्सूल
Wed, 17 Jul 2024 04:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में एक सप्ताह से गैस के दर्द में काम आने वाला कैप्सूल तक नहीं है। मरीज बाहर मेडिकल से महंगा कैप्सूल खरीद रहे हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, रेहड़, अलीगंज से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। रोज विभिन्न विभागों में पांच सौ से अधिक ओपीडी पहुंच रही है। डॉक्टर मरीजों को विभिन्न दवाइयों के साथ आवश्यकता पड़ने पर गैस का कैप्सूल लिखते हैं। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से कैप्सूल ओमाप्राजोल समाप्त हो गया है। डिमांड भेज दी गई है लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसी प्रकार मई में पैनटॉप इंजेक्शन समाप्त हो गया था। इससे पूर्व कैल्सियम, आयरन और कफ सीरप तक नहीं थे। जबकि विभाग इसी परिसर में दो सौ बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने जा रहा है, लेकिन यहां दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। संवाद
सरकारी अस्पतालों में गैस के कैप्सूल ओमाप्रोजोल समाप्त हो गए हैं। डिमांड भेज रखी है। शीघ्र ही कैप्सूल पहुंचने की संभावना है। -डॉ. खेमपाल, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर