फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft In Two Houses

Udham Singh Nagar News: चोरों ने खटीमा में दो मकानों के तोड़े ताले

Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Theft In Two Houses
पिता के श्राद्ध के लिए परिवार गया था लोहाघाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। चोरों ने भूड़ महोलिया में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर सोने के जेवर और 49 हजार की नकदी उड़ा ली। भूड़ महोलिया राम काॅलोनी निवासी हरीश सिंह ने तहरीर में कहा कि 15 अप्रैल वह अपने पिता के श्राद्ध के लिए परिवार के साथ लोहाघाट गए थे। 21 अप्रैल को उनके पड़ोसी संजय सिंह ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।
22 अप्रैल को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटे होने के साथ बक्से में रखा सामान बिखरा पड़ा है। बक्से में रखी सोने की एक तोला नथ, आधे तोले का मांगटीका, आधा तोला मंगलसूत्र, आधा तोला टॉप्स, तीन नाक की फुली, चांदी के बिच्छु, अंगूठी, पायल व बच्चों की गुल्लक और घर में रखी 39 हजार की नगदी चोरी हो गई है। उसी रात चोरों ने पड़ोस में रहने वाली रीता चौहान के मकान का भी ताला तोड़कर ट्राली बैग में रखी दस हजार की नकदी उड़ा ली। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

लैपटॉप चुरा रहे युवक को दबोचा
रुद्रपुर। नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी गौरव गंगवार ने तहरीर में बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात एक युवक उनके घर में घुस कर लैपटॉप चुराने का प्रयास करने लगा। उसने युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और थाने ला कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ट्रांजिट कैंप निवासी रवि बताया। ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी से मोबाइल और नकदी छीनी

रुद्रपुर। फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप निवासी विजय लोधी ने तहरीर में बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। शनिवार रात ड्यूटी से लौटते हुए अटरिया ढाल के पास दो युवकों ने मोबाइल फोन और 11,500 रुपये की नकदी छीन ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed