युवक से की मारपीट, एक लाख रुपये, सोने की चेन लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को घेरकर जमकर मारपीट की। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हमलावर युवक से एक लाख की नगदी व गले से सोने की चेन भी लूटकर ले गये। घायल युवक को लोगों ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिशें दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
ग्राम बिशनपुर निवासी सुमित बधवा अपने घर से बाइक नंबर यूके06एडी-3767 से गदरपुर आ रहा था। जब वह तेजाफौजा मोड़ के पास पहुंचा तो अन्नू ठुकराल निवासी विक्रमनगर ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ उसे रोक लिया। सुमित के रुकते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। मारपीट को देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। भीड़ के चलते हमलावर फरार हो गये। लोगों ने निजी वाहन से घायल सुमित को समुदाय अस्पताल में पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुमित के मुंह पर गंभीर चोट एवं हाथ की हड्डी भी टूट गयी है। परिजनों ने बताया कि हमलावर सुमित से एक लाख रुपये की नगदी व गले से सोने की चेन भी लूटकर ले गये है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुमित के चाचा सतीश कुमार से हमलावर अन्नू ठुकराल से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान सुमित ने चाचा का बीच बचाव किया था। इसी बात से रंजिश रखते हुए अन्नू ठुकराल एवं अन्य तीन साथियों ने सुमित को घेरकर घटना को अंजाम दिया है। एसआई अनिल आर्या पुलिस दल के साथ हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिशें भी दीं, लेकिन हमलावरों का पता नहीं चल सका।