फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The wedding procession of 41 grooms came out together, took all the seven rounds and got the company of all the people

Udham Singh Nagar News: एक साथ निकली 41 दूल्हों की बरात, सात फेरे लेकर पाया जनम-जनम का साथ

Mon, 19 Feb 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession of 41 grooms came out together, took all the seven rounds and got the company of all the people
रुद्रपुर में सामूहिक विवाह समारोह में निकली बरात में रथ पर सवार दूल्हे। संवाद
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 41 नवयुवक जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। नगर में रथों पर सवार 41 दूल्हाें की बरात निकली। ढोल नगाड़ों की थाप और गाजेबाजे की धुन पर बराती थिरकते रहे। साधु संतों व गणमान्य लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


रविवार को लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से फुटबॉल मैदान में सातवें सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। विवाह समारोह के मौके पर सुबह 11 बजे गल्ला मंडी से 41 दूल्हाें की बरात निकली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हे रथों पर सवार थे। रथों के आगे चल रहे बराती ढोल नगाड़ों की थाप और गाजेबाजे की धुन पर जमकर नाचे। बारात शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए विवाह समारोह स्थल पहुंची।
विज्ञापन


वधु पक्ष के लोगों ने 41 दूल्हों और बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद 41 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में कपिल भार्गव ने भजनों से समा बांधा। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ, शैलेंद्र कोली, संजय ठुकराल, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, राज कोली, सनी पासवान, कृष्ण पाल गंगवार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed