फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The wedding couple's bag snatch

विवाह समारोह में गए दंपति का बैग झपटा

Sun, 25 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Sun, 25 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


बरेली विवाह समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपति से दो नकाबपोश बाइक सवार झपटमार बैग छीन ले गए। बैग में सोने के जेवर, कीमती मोबाइल सहित हजारों की नगदी थी। दंपति ने भोजीपुरा थाने में पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
  नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी मो. हसन बबलू पुत्र इस्तियाक अहमद अपनी पत्नी यासमीन जहां के साथ बाइक (यूके06एबी-1214) से बरेली विवाह समारोह में गए थे। रास्ते में भोजीपुरा से पहले पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश दो झपट्टमारों ने यासमीन के हाथ से बैग छीन लिया और बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन


बबलू ने कुछ दूर तक बाइक से पीछा किया। लेकिन, झपट्टमार तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए रफूचक्कर हो लिए। घटना के बाद दंपति ने भोजीपुरा थाना पहुंच पुलिस को घटना की तहरीर दी। जिसमें बताया कि झपट्टमारों द्वारा छीने गए बैग में एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक पैंडिल, छह हजार की नगदी और दो सैमसंग व एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन था। दंपति ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। बबलू ने बताया कि पुलिस ने घटना में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed