{"_id":"6978fc042118a176b305feea","slug":"the-weather-changed-again-it-rained-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-136324-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मौसम ने फिर बदली करवट, रुद्रपुर में बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मौसम ने फिर बदली करवट, रुद्रपुर में बरसे मेघ
Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकलते लोग। संवा
रुद्रपुर। तराई क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दोपहर बाद हुई बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। बारिश का जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है।
मंगलवार की सुबह से धूप खिली थी। दोपहर बाद आसमान अचानक बादलों से घिर गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बूंदाबांदी हुई। अपराह्न तीन बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश का जनजीवन पर असर पड़ा। सड़कें सुनसान नजर आने लगीं। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई। बारिश से बचने के लिए लोगों को छाता लेकर निकलना पड़ा। शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था। मंगलवार की सुबह अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई। संवाद
................
सुबह धूप, दोपहर में हुई रिमझिम बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। तीन दिनों से खिल रही अच्छी धूप के बाद मंगलवार को हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। अचानक बादल छाने के बाद दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश का दौर देर शाम तक जारी है।
मंगलवार दोपहर एक बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई। बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ देर शाम तक बारिश रिमझिम लगी रही। इससे स्कूल से आने वाले स्कूली बच्चों को परेशानी हुई तो वहीं लोग भी बारिश में परेशान दिखे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, दिन भर हुई रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। गेहूं की फसल को बारिश की अत्यंत आवश्यकता थी। बारिश होने के बाद अब गेहूं की फसल ग्रोथ करेगी।
विज्ञापन
..........
दिनभर छाए रहे मेघ, शाम को हल्की बारिश
खटीमा /मझोला/झनकट। खटीमा, मझोला और झनकट क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम करीब छह बजे बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश हुई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि बारिश रिकॉर्ड नहीं हो सकी। बुधवार को भी बारिश की संभावना है। संवाद