फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The water level of all seven rivers of the Udham Singh Nagar district reached close to the danger mark

ऊधमसिंह नगर: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जिले की सातों नदियाें का जलस्तर, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

Wed, 02 Sep 2026 12:06 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से सात जलाशयों और नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बैगुल, नानक सागर, शारदा सागर, बौर, हरिपुरा, तुमड़िया और धौरा जलाशय में पानी वॉर्निंग लेवल से मात्र दो से 5 फीट नीचे है।

विज्ञापन
The water level of all seven rivers of the Udham Singh Nagar district reached close to the danger mark
नानक सागर में खतरे के करीब बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार रूक-रूककर हो रही बारिश से सात जलाशयों और नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बैगुल, नानक सागर, शारदा सागर, बौर, हरिपुरा, तुमड़िया और धौरा जलाशय में पानी वार्निंग लेवल से सिर्फ दो से पांच फीट नीचे है। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला आपदा प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

सबसे ज्यादा चिंता बैगुल जलाशय को लेकर है। इसका वर्तमान जलस्तर 681.66 फीट है जबकि वाॅर्निंग लेवल 683.50 फीट और डेंजर लेवल 685 फीट है। यानी सिर्फ 1.84 फीट की बढ़त के बाद यह वार्निंग लेवल पार कर जाएगा। इसी तरह नानक सागर जलाशय का स्तर 701 फीट पहुंच गया है, वार्निंग 706 फीट है।

विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से नानक सागर से 4088 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। बौर और हरिपुरा दोनों जलाशयों में जलस्तर 789 फीट है जबकि वाॅर्निंग 792 फीट है। शारदा सागर में 605.05 फीट पानी है, वार्निंग 625 फीट पर है। तुमड़िया में 840.30 फीट के मुकाबले वाॅर्निंग 857 फीट और धौरा में 703.40 फीट के मुकाबले वाॅर्निंग 710.60 फीट है। अधिकारियों के अनुसार अगर पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी रहा तो इन जलाशयों को खोलना पड़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे का अंदेशा है। प्रशासन ने लोगों ने अलर्ट रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश

जसपुर - 05.00

काशीपुर - 17.00

बाजपुर - 08.00

गदरपुर - 30.00

रुद्रपुर - 36.00

किच्छा- 50.00

सितारगंज- 180.00

खटीमा- 28.00

(स्रोत- प्रशासन के अनुसार, आंकड़े सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक।)

जिले और पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन लगातार नदियों के आसपास निगरानी रख रहा है। लोगों को अलर्ट किया गया है। - उमाशंकर नेगी, जिला आपदा प्रबंध अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed