फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The voices of four villages did not reach the ears of the system

Udham Singh Nagar News: सिस्टम के कानों तक नहीं पहुंचीं चार गांवों की आवाज

Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The voices of four villages did not reach the ears of the system
सितारगंज में तीन सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।  संवाद
खटीमा। एक तरफ जहां गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे किए जा रहे है। वहीं सितारगंज के लौका, गोठा, नकहा और गुरुनानक नगरी की जनता की तीन मूलभूत जरूरतों के लिए उठी आवाज 18 दिन बाद भी बहरी व्यवस्था के कानों तक पहुंच पा रही।
विज्ञापन


भूमि के मालिकाना हक, पुलिस चौकी खोलने और उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग को लेकर लौका और गोठा के ग्रामीण कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन-रात पालिका पार्क में धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों को कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों अपराध बढ़ने से लोग सहमे हुए हैं। इस कारण गांव में पुलिस चौकी खोलने की मांग की जा रही है। इसके अलावा में आम जनता के लिए गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा तक नहीं हैं। गांवों में कई सालों से निवास करने के बावजूद उन्हें भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि 18 दिन से धरना जारी होने के बावजूद प्रशासन के अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व भी कई ज्ञापन देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। इस कारण धरना देना पड़ा लेकिन धरने के 18 दिन बाद भी शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी तीन मांगें पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। वहां पर प्रतिभा देवी, कुंती देवी, शारदा देवी, हीरा सिंह, सत्येंद्र कुमार, गिरवरधारी, विकास अंबेडकर, गणेश, उमेश, विजय, बलराज, प्रेमनाथ आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed