{"_id":"595d296e4f1c1b92198b46b9","slug":"the-village-was-in-the-haldua-forest-to-take-a-fodder-for-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम हल्दुआ के जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम हल्दुआ के जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गए एक युवक को बाघ ने पीछे से झपट्टा मारकर घायल कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर वन कर्मियों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे रामनगर मार्ग पर स्थित नथनपीर शाह बाबा की मजार के पास बाघ ने एक युवक पर पीछे से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे वन विभाग के गार्ड प्रेम सिंह ने शोर मचाया, जिससे बाघ भाग गया। प्रेम सिंह ने घायल को सरकारी अस्पताल काशीपुर मे भर्ती करा दिया। बताया कि बुढ़ानपुर थाना भगतपुर (मुरादाबाद) निवासी आशिक पुत्र अजीज अपने साथी लियाकत निवासी काशीपुर के साथ रामनगर मार्ग पर स्थित हल्दुआ वन में नथनपीर शाह बाबा की मजार के पास अपने साथी संग पेड़ से पत्तियां काट रहे था।
विज्ञापन
इस दौरान बाघ ने आशिक के पीछे से छलांग लगाकर उसके कंधे पर पंजा मारा। बाघ का पंजा आशिक के सिर के पिछले भाग और कंधे पर लगा है। प्रेम सिंह ने बताया कि वह गश्त पर था। युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर बाघ वहां से चला गया। घायल आशिक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। आशिक ने बताया कि लोग ईद के लिए बकरी पालते हैं। इसलिए गूलर की पत्तियों की काफी मांग है। वह सुबह रेल से आते हैं जंगल से पत्ते तोड़कर बोरियों में भर कर मुरादाबाद बेचने को ले जाते हैं।
विज्ञापन