{"_id":"694c4027474fca481706cc5e","slug":"the-valve-of-a-tanker-filled-with-hydrogen-chloride-broke-after-it-collided-with-a-bus-causing-panic-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136882-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हाइड्रोजन क्लोराइड से भरे टैंकर का वाल्व बस की टक्कर से टूटा, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हाइड्रोजन क्लोराइड से भरे टैंकर का वाल्व बस की टक्कर से टूटा, अफरातफरी मची
Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। घने कोहरे के बीच हाईवे पर पेपर मिल के लिए आ रहे हाइड्रोजन क्लोराइड (रासायनिक गैस) से भरे टैंकर में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे टैंक का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और हाइड्रोजन क्लोराइड का रिसाव शुरू हो गया। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर लगने से बस में लगभग 15 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ व फायर कर्मियों ने बमुश्किल काबू पाया और बस में सवार घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
बीते मंगलवार को घना कोहरा छाने से शहर के साथ ही हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। इसी दौरान रात 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली के केवीआर अस्पताल के पास हाईवे पर एक टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। इससे कैंटर से कोई ज्वलनशील पदार्थ सड़क पर बह रहा है और बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं।
तब एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कुंडा थाना प्रभारी रवि सिंह, मंडी चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि तत्काल रूट डायवर्जन कर फायर विभाग और एनडीआरएफ को सूचना दी गई। बताया कि टैंकर में मेरठ से काशीपुर की एक पेपर मिल के लिए हाइड्रोजन क्लोराइड आया था। बताया घने कोहरे के चलते कैंटर चालक ने आगे चल रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास में ब्रेक लगाए जिससे पीछे आ रही एक रोडवेज बस टकरा गई। इससे कैंटर का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से हाइड्रोजन क्लोराइड सड़क पर फैलने लगा जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि एनडीआरएफ व फायर टीम ने टैंकर के लीकेज को बंद करने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब टैंकर को खाली होने तक का इंतजार किया गया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे टैंकर पूरा खाली हुआ। उसके बाद फायर यूनिट ने रोड पर पानी डालकर केमिकल को साफ किया ताकि आने जाने वाले वाहन फिसल कर एक्सीडेंट न हो। टीम में चालक अमरीश कुमार व संदीप शर्मा, फायरमैन अर्जुन सिंह, राजेश जिनगोड़ी, आकाश गैरोला, पंकज कुमार, महिला फायरमैन सुष्मिता गोस्वामी, आरती आर्य व शिखा मलिक शामिल रहीं।
हादसे में 15 सवारियां हुईं घायल
देहरादून से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस और हाइड्रोजन क्लोराइड से भरे कैंटर की टक्कर के बाद हादसे में अल्मोड़ा के मनीला सल्ट निवासी त्रिलोक सिंह, सल्ट अल्मोड़ा निवासी मनोज पालीवाल, घोड़ाखाल नैनीताल निवासी निश्चय जोशी, पौड़ी गढ़वाल निवासी सोहन लाल, रामनगर निवासी राहुल शाह व अर्जुन सिंह, धनौली निवासी प्रेमा देवी, यूपी बिजनौर निवासी शंकर, जसपुर के ग्राम उमरपुर निवासी नीतू व चंद्रभान के अलावा काशीपुर निवासी हरविंदर सिंह, मोहल्ला महेशपुरा निवासी इकबाल, कुंडेश्वरी निवासी दलजीत सिंह, साकेत नगर निवासी अजय सक्सेना व अनुरती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जबकि काशीपुर नगर निवासी पांच घायल निजी डॉक्टरों से इलाज कराकर घर चले गए।
घना कोहरा और एचसीएल से उठाता धुआं राहत कार्य में बना बाधा
टैंकर का वाल्व लीक होने से जमीन पर गिर रहे हाइड्रोजन क्लोराइड से दुर्गंध से भरा धुआं उठने और घना कोहरा राहत कार्य में बाधा बन गया। हाइड्रोजन क्लोराइड से किसी तरह से नुकसान नहीं हो, इसके लिए फायर व एनडीआरएफ कर्मियों ने ब्रीदिंग ऑपरेटर्स पहन कर टैंकर के वाल्व को बंद करने की मशक्कत की। कर्मियों ने बताया कैंटर का टैंक पूरा भरा होने के कारण लीकेज बंद करने में सफलता नहीं मिली और उसके खाली होने का इंतजार किया गया।