{"_id":"589772a14f1c1b9073e808e5","slug":"the-two-sides-clash-in-buying-chicken-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिकन खरीदने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने मीट विक्रेता व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मीट विक्रेता, उसकी मां व भाभी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों पुलिस में तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात जेल कैंप नंबर दो रुदपुर गांव में प्रशांत बाला की मीट की दुकान पर पड़ोस का ही एक युवक चिकन लेने आया। पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद खरीदार पक्ष के लोग दुकान पर आ धमके और उन्होंने प्रशांत व उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे प्रशांत, उसकी मां कल्पना बाला, भाई जसवंत बाला, भाभी रत्ना बाला व छोटा भाई धीरेन बाला घायल हो गए। धीरेन सिर व जसवंत की आंख में चोट आई है। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
प्रशांत बाला ने बताया कि हमलावर गांव के ही थे। जिनके खिलाफ शक्तिफार्म पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। दूसरी तरफ इस मामलेे में रंजीत बाला ने भी चौकी में तहरीर देकर प्रशांत व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई होगी।