{"_id":"66c8116193ed2db09a04b1f9","slug":"the-truck-entered-the-no-entry-lane-and-hit-the-car-hard-in-rudrapur-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; हादसे के वक्त पांच लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; हादसे के वक्त पांच लोग थे सवार
Fri, 23 Aug 2024 10:04 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:04 AM IST
सार
रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का मुंह हल्द्वानी की तरफ हो गया और कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का मुंह हल्द्वानी की तरफ हो गया और कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। इस जगह से 700 मीटर पहले बृहस्पतिवार की तड़के कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।