{"_id":"58276a304f1c1b4709b37887","slug":"the-threats-to-the-farmer-on-the-farm-to-prevent-the-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से अवैध खनन रोकने पर किसान को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से अवैध खनन रोकने पर किसान को मिली धमकी
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोसी नदी से सटे खेत से अवैध खनन रोकने पर एक किसान को खनन माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी। किसान ने सीओ को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। खेत स्वामी और खनन कारोबारियों में पहले भी विवाद हो चुका है।
शनिवार को गांव महुआडाली निवासी अमर सिंह ने सीओ को तहरीर देकर कहा कि उसकी गांव महुआडाली में कोसी नदी से सटी 3.819 हेक्टेयर जमीन है। इसी खेत में गांव जगतपुर निवासी खनन माफिया गैरकानूनी तरीके से उपखनिज का चुगान करते हैं। विरोध पर बंदूकों से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हैं। पूर्व में शिकायती पत्र देने पर प्रशासन की तरफ से अवैध खनन पर रोक लगाई गई। लेकिन माफिया अब फिर से अवैध खनन कर रहे हैं। बता देें कि कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर कई बार फायरिंग हो चुकी है। पुलिस, वन विभाग टीम पर माफिया हमला कर चुके हैं। लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी जीसी टम्टा ने मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।