फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The thieves' courage was high, they committed the crime just a few steps away from the police station.

Udham Singh Nagar News: चोरों के हौसले बुलंद, कोतवाली से चंद कदम दूर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
The thieves' courage was high, they committed the crime just a few steps away from the police station.
बाजपुर। चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार रात चोरों ने कोतवाली के ठीक सामने स्थिति कांप्लेक्स में एक दुकान का ताला तोड़ा और सब्जी मंडी में दो दुकानों से हजारों की नकदी पार कर ली। बेरिया रोड से एक सब्जी वाले का ठेला भी चोरी कर ले गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस का घेराव किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कॉप्लेक्स में चोरों ने प्रवीण जिंदल की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन यहां पर चोरी नहीं की। इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्थित सब्जी मंडी में चोरों ने रामचंद्र के होटल के ताले तोड़कर गल्ले से पांच हजार रुपये की नकदी और गुल्लक से करीब 10 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने सब्जी व्यापारी पन्नालाल सैनी की दुकान से पांच हजार की नकदी पार कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने बेरिया रोड पर नसीम अहमद के सब्जी के ठेले को भी चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश खुल्लर और महामंत्री ललित कोछड़ के साथ व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसआई देवेंद्र मनराल का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है। अनिल वाल्मीकि ने कहा कि कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर एक ही रात में चार जगह चोरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

बाजपुर। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद कुछ लोग चोर को ढूंढने गांव धनसारा पहुंचे। यहां सीसीटीवी में दिखने वाले एक युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस युवक के साथ कुछ और युवक भी थे। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed