फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The thieves also cleaned the revolver with cash

चोरों ने नगदी के साथ रिवाल्वर पर भी किया हाथ साफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The thieves also cleaned the revolver with cash
रुद्रपुर में घटना स्थल की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बेखौफ चोर पॉश कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर करीब 1.75 लाख रुपये की नकदी, जेवर सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गए। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद नहीं हो सके। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

एलाइंस सिटी वन कॉलोनी में डॉ. आर के विश्वास का घर है। आरके विश्वास ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर आवास विकास स्थित अपने बेटे के घर चले गए थे। जब सुबह वह एलाइंस वन सिटी स्थित अपने घर पहुंचे तो मेन गेट के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर भी कमरे का दरवाजे भी टूटा था। कमरे में रखी अलमारी में रखी करीब 1.75 लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

इसके अलावा सोने की चेन और अन्य जेवर भी गायब थे। कमरे में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोर चुरा ले गए। मकान स्वामी का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने आशंका जताई है कि चोरी में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ है। स्थानीय पार्षद ने पुलिस गश्त न होने की वजह से चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके का मुआयना कर पुलिस टीम गठित कर दी गई है साथ ही एसओजी टीम भी लगाई गई है। आसपास में लगे और भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed