{"_id":"6988ebf36dab791c420710df","slug":"the-temporary-diversion-bridge-is-narrow-people-are-stuck-in-traffic-jams-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-139031-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्थायी डायवर्जन पुल संकरा, जाम में फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्थायी डायवर्जन पुल संकरा, जाम में फंस रहे लोग
Mon, 09 Feb 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड स्थित लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण के चलते बनाया अस्थायी डायवर्जन पुल संकरा होने दिनभर जाम की स्थिति बनी रही है। पुलिस ने व्यवस्था संभाली।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद बाजपुर को बाढ़ से बचाव के लिए बेरिया दौलत रोड और गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था लोनिवि की ओर से लेवड़ा नदी के दोनों पुराने पुलों को ध्वस्त कर दिया है। बेरिया दौलत रोड पर यातायात के लिए अस्थायी तौर पर बनाया गया डायवर्जन पुल संकरा है। जबकि चकरपुर में बनाया गया अस्थायी डायवर्जन पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित है। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
बीते दिनों एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने लोनिवि अधिकारियों की टीम के साथ मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। नागरिकों का कहना है कि बेरिया दौलत रोड पर पुल संकरा है। उसका चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। साथ ही चकरपुर का डायवर्जन को ठीक किया जाए। रविवार को साप्ताहिक बाजार के चलते बेरिया दौलत रोड अधिक भीड़ रहने से दिनभर जाम की स्थिति बनी है।