फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The temperature of Terai fell more than the mountains, Nainital and Pithoragarh lost to Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: पहाड़ से ज्यादा गिरा तराई का पारा, रुद्रपुर से नैनीताल और पिथौरागढ़ हारा

Mon, 08 Jan 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The temperature of Terai fell more than the mountains, Nainital and Pithoragarh lost to Rudrapur.
रुद्रपुर के नैनीताल रोड से सुबह के समय लाइट जलाकार गुजरते वाहन। संवाद
रुद्रपुर। तराई में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालात यह हैं कि रुद्रपुर का न्यूनतम तापमान तुलनात्मक रूप से अधिक ठंडे माने जाने वाले नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे नगरों से भी कम हो गया है। सोमवार को रुद्रपुर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नैनीताल का न्यूनतम तापमान आठ और पिथौरागढ़ का 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात में घना कोहरा यातायात को प्रभावित कर रहा है। पंतनगर में लगातार 12वें दिन मौसम की मार फ्लाइट पर पड़ी रही और संचालन बंद रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय तराई में घने कोहरे के चलते लोगाें को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। सोमवार को कुछ देर के लिए ही हल्की धूप आई। ठंड बढ़ने से लोग आग और हीटर का सहारा ले रहे हैं। रात के समय राहगीरों को अलाव थोड़ा राहत दे रहा है। ठंड बढ़ने से बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादलों के बीच मौसम साफ रहेगा। इधर पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली की दो और जयपुर की एक फ्लाइट 12 वें दिन भी कोहरे के चलते कम दृश्यता होने की वजह से निरस्त रही। इंडिगो एयरलाइंस ने पहले ही टिकट बुकिंग बंद की थी, लिहाजा यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड-कोहरे से रोडवेज का लड़खड़ाया आमदनी का लक्ष्य
काशीपुर। कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ते ही बस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। पिछले दो महीनों में केवल नवंबर में ही डिपो आय के लक्ष्य को पार कर पाया। काशीपुर रोडवेज डिपो से 46 बस का संचालन दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत कई आंतरिक और बाहरी राज्य मार्गों पर होता है। इसके लिए मुख्यालय से हर माह प्रतिदिन आय अर्जित करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। नवंबर और दिसंबर में 10.29 लाख और इस माह 9.36 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आंकड़ों को देखा जाए तो नवंबर में 12 तारीख को ही डिपो ने लक्ष्य को पार कर 12.30 लाख रुपये की आय अर्जित की थी। दिसंबर में 10 लाख और जनवरी में आय सात लाख ही पहुंच पाई है। वरिष्ठ डिपो प्रभारी ने बताया कि ठंड और कोहरे के प्रकोप से यात्रियों की संख्या दिनोंदिन घटी रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष ठंड में आय अकसर ही प्रभावित होती है। क्योंकि लंबे रूट के यात्री बहुत निकलते हैं।
-------------------------------------------------------
बढ़ती ठंड में नगर पंचायत ने नगर में जलाया अलाव

सुल्तानपुर पट्टी। कड़ाके की ठंड, शीत लहर व कोहरे से लोगों को राहत के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र में जगह-जगह अलाव जलवाया। ईओ गीता चौधरी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई है। इसमें नगर पंचायत कार्यालय के सामने, बुध बाजार चौराहा, होली चौराहा, उर्दू मीडियम स्कूल के सामने, जामा मस्जिद के पास अलाव जलाया जा रहा है। इससे आम लोगों को ठंड के प्रकोप से निजात दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत कर्मी नितिन वाल्मीकि की देखरेख में सभी जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed