फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The teenager was found with the accused after 25 days

Udham Singh Nagar News: 25 दिन बाद अभियुक्त के साथ मिली किशोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The teenager was found with the accused after 25 days
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से युवक के साथ गई किशोरी को पुलिस ने सकुशल खोज लिया है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वार्ड आठ निवासी एक महिला ने तीन फरवरी को मोहल्ले के ही रहने वाले युवक गणेश पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। कई संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को एसएचओ मोहन चंद्र पांडे की अगुवाई में टीम ने एसओजी और साइबर सेल की मदद से अभियुक्त गणेश को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ किशोरी भी मिली।
विज्ञापन

गणेश ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी को प्रयागराज स्थित महाकुंभ में ले गया था। वे कई दिनों तक वहां रहे थे। इसके बाद वे अन्य जगहों पर रहे थे। उसके पास रुपये खत्म होने के बाद वह रुपये की व्यवस्था करने आया था। पुलिस ने केस में धारा 65(1)/87 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed