फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The team had to return back to delete capture

कब्जा हटाने गई टीम को लौटना पड़ा वापस

Tue, 02 Feb 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर। Updated Tue, 02 Feb 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने पुलिस के साथ गए राजस्व कर्मियों को महिलाओं के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


ग्राम ध्याननगर की उप प्रधान बीना देवी ने एसडीएम से गुहार लगाई थी कि ग्राम ध्यान नगर में विधायक निधि से विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए बारात घर का निर्माण कराया था। बारात घर से उत्तर की दिशा में ग्राम समाज की भूमि है।

ग्रामीण उस भूमि पर बारात घर के भोजनालय के लिए टिन शेड डालना चाहते है। परंतु भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने एसडीएम एचएस मर्तोलिया से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


एसडीएम ने संबंधित हल्का क्षेत्र के राजस्व कर्मियों को कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को पुलिस के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंचे राजस्व कर्मियों और पुलिस बल को महिलाओं के विरोध के चलते वापस आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed