{"_id":"6291233ad7566c55e22bf4cd","slug":"the-student-beat-the-student-shoved-the-teacher-kashipur-news-hld4640366113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने छात्रा को पीटा, शिक्षिका से की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने छात्रा को पीटा, शिक्षिका से की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
काशीपुर। सामान चोरी होने को लेकर हुए विवाद में छात्र ने छात्रा के साथ मारपीट की। छात्रा को बचाने आई शिक्षिका के साथ भी छात्र ने धक्कामुक्की की। पीड़ित छात्रा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया में शुक्रवार सुबह एक छात्रा का कुछ सामान गायब हो गया। छात्रा ने मामला शिक्षकों के संज्ञान में लाया। इसके बाद सभी छात्र- छात्राओं के बैग की तलाशी की गई। आरोप है कि इस दौरान एक छात्र बैग लेकर स्कूल से चला गया। कुछ देर बाद छात्र स्कूल में वापस आया और गेट पर छात्रा को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक शिक्षिका ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया तो छात्र ने शिक्षिका के साथ भी धक्कामुक्की की। छात्रा ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विद्यालय में एक छात्र ने छात्रा के साथ मारपीट की है। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि इस विद्यालय में आकर मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन
- शमशेर अली, प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया।