{"_id":"684883ea80f76d1a12070ffa","slug":"the-statue-installed-in-moksha-dham-was-unveiled-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-125769-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मोक्ष धाम में लगाई प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मोक्ष धाम में लगाई प्रतिमा का किया अनावरण
Wed, 11 Jun 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। मोक्ष धाम गदरपुर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद राजा भगीरथ के मोक्षदायिनी गंगा को भगवान शिव की जटाओं से होकर धरती पर अवतरित किए जाने वाली प्रतिमा का अनावरण किया गया। सोमवार की देर रात हुए कार्यक्रम में पंडित मदनलाल, बाबूलाल शर्मा, सूरज वशिष्ठ और कार्तिक शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई। मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा ने प्रतिमा का अनावरण किया। रंग बिरंगी रोशनी में जगमगा रहे मोक्ष धाम को देखने के लिए भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विजय सुखीजा और उनके परिवार को माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां पर प्रेस क्लब की ओर से मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा, तहसीलदार लीना चंद्रा और पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर को गदरपुर रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, हरिचंद छाबड़ा,धर्मचंद खेड़ा, ओमप्रकाश घीक, जयकिशन अरोड़ा, श्याम लाल सुखीजा, विनोद भुसरी आदि थे।
विज्ञापन