फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The slaying of Bali; Hanuman sets out in search of Mother Sita.

Udham Singh Nagar News: बाली का वध, माता सीता की खोज में निकले हनुमान

Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The slaying of Bali; Hanuman sets out in search of Mother Sita.
रुद्रपुर। नगर की प्राचीन मुख्य बस स्टैंड वाली रामलीला में राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव-बाली युद्ध, बाली वध और सीता की खोज में हनुमान को भेजने की लीला का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के संरक्षक व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और उनकी पत्नी बीना बेहड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रामलीला में राम-हनुमान मिलन का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। ब्राह्मण वेश में आए हनुमान ने विनम्रता से राम-लक्ष्मण का परिचय पूछा और परिचय मिलते ही वास्तविक स्वरूप में आकर चरणों में नतमस्तक हो गए। कहने लगे मैं तो अज्ञानी वानर ठहरा, प्रभु को पहचानने में देर हो गई पर आप तो सर्वज्ञ थे, आपने अपने अनादि भक्त को पहचानने में इतनी देर क्यों कर दी।
विज्ञापन

इस भावपूर्ण संवाद पर दर्शक भावविभोर हो उठे। प्रभु श्रीराम ने भक्त को हृदय से लगा लिया। इसके बाद हनुमान राम-लक्ष्मण को कंधों पर बैठाकर ऋष्यमूक पर्वत ले गए जहां सुग्रीव से मित्रता हुई। सुग्रीव-बाली युद्ध और बाली वध के प्रसंग में धर्म, न्याय और मर्यादा का संदेश दिया गया। बाली के अंतिम संवाद और अंगद के विलाप ने दर्शकों को भावुक कर दिया। अंत में राम ने हनुमान को सीता की खोज के लिए मुद्रिका सौंपी। इस दौरान राम की भूमिका में मनोज अरोरा, हनुमान की भूमिका सुशील गाबा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक वाटिका उजाड़ने की लीला ने बांधा समा
रुद्रपुर। इंद्रा कॉलोनी में श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला के दसवें दिन बाली वध, सीता-रावण संवाद और हनुमान की ओर से अशोक वाटिका उजाड़ने की लीला का मंचन हुआ। लीला का शुभारंभ द्रोण कॉलेज के चेयरमैन विजयभूषण गर्ग, हरनाम चौधरी, भारत अरोरा और राजकुमार चौधरी ने किया। मंचन में सुग्रीव ने राम की सहायता से बाली को ललकारा, राम ने पेड़ की आड़ से बाण मारकर बाली का वध किया। तारा और अंगद के विलाप ने दर्शकों को भावुक किया। इसके बाद हनुमान समुद्र लांघकर अशोक वाटिका पहुंचे, सीता को मुद्रिका दी, वाटिका उजाड़ी और अक्षय कुमार का वध किया। मेघनाद ने उन्हें ब्रह्मपाश में बांधकर रावण दरबार में पेश किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से खूब तालियां बटोरीं।

ठुकराल ने किया रामलीला का शुभारंभ
रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा के ग्राम महाराजपुर में आयोजित रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। रामलीला में निषाद राज, राम मिलन और केवट संवाद की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान राम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। वहां भाजपा नेता अजय तिवारी, अजय नारायण सिंह, ललित बिष्ट, मुलखराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed