{"_id":"6ad516a253395751d20c53a4","slug":"the-second-foundation-day-of-golju-maharaj-was-celebrated-with-great-pomp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-148672-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गोल्ज्यू महाराज का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गोल्ज्यू महाराज का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) परिसर में स्थित श्री गोल्ज्यू महाराज मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शनिवार की शाम कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कैलाश तिवारी ने गणेश पूजन और पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान कई जोड़ों ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के बाद देर रात तक जागर का आयोजन हुआ जिसमें गोल्ज्यू महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। रविवार को सुबह हवन-पूजन हुआ। इसके बाद देर शाम तक प्रसाद वितरण चला और सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां शैल परिषद के संरक्षक भारत लाल साह, अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडेय, कोषाध्यक्ष डीके दनाई, सतीश लोहनी, कीर्ति निधि शर्मा, राजेंद्र बोरा, हरीश दनाई, मोहन उपाध्याय, दिनेश बम, दान सिंह मेहरा, राजेंद्र बलोदी, डॉ. एलएम उप्रेती, डॉ. अमिता उप्रेती, नीलांबर जोशी आदि थे। संवाद