{"_id":"580281674f1c1b762b29080e","slug":"the-sdm-has-the-faith-to-public-school-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने आस्था पब्लिक स्कूल को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने आस्था पब्लिक स्कूल को किया सील
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवनगर स्थित आस्था पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर मानकों को ताक पर रखकर कराए जा रहे निर्माण कार्य के खिलाफ विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बस्तीवासियों की शिकायत पर एसडीएम ने विधायक के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण को अवैध मानते हुए स्कूल भवन सील कर दिया।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बस्ती वासियों ने कहा कि विद्यालय की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कराकर लेंटर डाला गया था। यह लेंटर टूटकर बगल वाले घर पर गिर गया। इससे पड़ोसी का घर क्षतिग्रस्त हो गया। बस्तीवासियों ने कहा कि इस अवैध निर्माण से कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। इस मामले में एसडीएम पंकज उपाध्याय का कहना है कि स्कूल के तीसरी मंजिल पर जो निर्माण किया जा रहा था वह पूरी तरह नियमों के विपरीत था।
छज्जे के ऊपर दीवार खड़ी की जा रही थी, जो कि कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर तीसरी मंजिल का निर्माण तोड़ने के निर्देश दिए हैं साथ ही एक सप्ताह तक स्कूल पूरी तरह से बंद रखने को कहा गया है। इस दौरान मलबा निकालने के लिए एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन को अनुमति दी है। एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस देने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक विद्यालय बंद रखने के आदेश भी दिए हैं। एसडीएम से मिलने वालों में दिलीप अधिकारी, गोपी पाल, महेंद्र सिंह सैनी, जीएल गंगवार, शिव कुमार, हंसा रानी कांति, आशा, चमेली, राजवती, विशाल वर्मा, सुरेश कुमार आदि थे।