फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The school management, which is charging a lot of money in the name of selling stationery

स्टेशनरी बेचने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे स्कूल प्रबंधन

Mon, 10 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में संचालित निजी स्कूल न सिर्फ ज्यादा फीस वसूल रहे हैं, बल्कि अभिभावकों से शिक्षण सामग्री के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही रही हैं। अभिभावकों को कॉपी किताबें स्कूल परिसर से ही खरीदने पर मजबूर करने वाले स्कूल प्रबंधन अब स्टेशनरी का सामान भी स्कूल में ही महंगे दामों पर बेच रहे हैं। शिकायत के बावजूद न तो शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई कर रहा और न ही जिला प्रशासन।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी कम नहीं हो रही है। नया सत्र शुरू होने पर स्कूलों में कॉपी किताबों की बिक्री शुरू हो गई है। महंगे दामों पर स्टेशनरी बेची जा रही है। छोटे बच्चों के अभिभावकों को पेंसिल, कटर भी बाहर से खरीदने की आजादी नहीं है। जो पेंसिल एवं कटर बाजार में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये तक मिल जाता है। स्कूल प्रबंधन महंगे ब्रांड की कंपनी की पेंसिल एवं कटर 10 से 15 रुपये के बीच रहे हैं।
विज्ञापन



स्कूलों द्वारा बच्चे के अभिभावक को बेचे जाने वाली स्टेशनरी किट की कीमत 900 से लेकर 1000 रुपये है। किट न लेने पर अभिभावक द्वारा खरीदा गया कोर्स स्कूल प्रबंधन की ओर से अधूरा समझा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशनरी बेचने के नाम पर मोटी कमाई करने वाले स्कूलों पर विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अगर कोई दुकानदार सिर्फ संबंधित स्कूल का ही कोर्स महंगे दामों पर बेचता हुआ पाया गया तो स्कूल से भी जवाब तलब किया जाएगा। सीबीएसई स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर शिक्षा विभाग पूरी तरह से अंकुश लगाएगा।
डा. पीएन सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी, यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed