{"_id":"682e29a03dc8b654ad057c94","slug":"the-river-which-caused-devastation-could-not-be-cleaned-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127318-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिस नदी ने मचाई तबाही उसकी नहीं हो सकी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिस नदी ने मचाई तबाही उसकी नहीं हो सकी सफाई
Thu, 22 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद भी लेवड़ा नदी में आने वाली बाढ़ का समाधान नहीं हो सका है। संबंधित विभाग नदी की सफाई तक नहीं कर रहा है। इससे बाजपुर के लोगों को बाढ़ का खतरा फिर सता रहा है।
हर साल लेवड़ा नदी में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इससे मुख्य मार्ग, रामराज रोड, बेरिया दौलत रोड, हल्द्वानी स्टेट हाईवे, अन्य मार्ग, शहर और सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भारी जलभराव होता है। शहर से सटे गांव चकरपुर, राजीवगनर, इंदिरा कॉलोनी, मनी मुंडिया, नमूना, जबरान सहित अन्य क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन जाती है।
12 मार्च 2024 को बाजपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने बाजपुर को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए गुमसानी तक लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने और बेरिया दौलत रोड और चकरपुर में पुल निर्माण कराने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी पर बनी पुलिया पर पानी निकासी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे पूरा गांव जलमग्न हो जाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ने एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा को पत्र भेजकर लेवड़ा नदी की तलीझाड़ सफाई कराने का अनुरोध भी किया है।