फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The right to conduct an account Congress party special!

खाता कांग्रेस पार्टी का संचालन का अधिकार व्यक्ति विशेष को!

Fri, 10 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 10 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन

स्टेट बैंक आफ इंडिया की देहरादून की नेश्विला रोड स्थित शाखा में एक जनवरी 2017 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का खाता संख्या 36404121330 खोला गया। इसका संचालन व्यक्ति विशेष (सीएम के ओएसडी) द्वारा किया गया, जिस पर अब कई पहलुओं से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


नियमावली के अनुसार किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के खाते में लेनदेन का अधिकारी पार्टी के कोषाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है, लेकिन इसमें जो भी संचालन हुआ है वह एक व्यक्ति विशेष के द्वारा किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह है कि अब इस मामले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। मतगणना के बाद इस मामले में किस स्तर पर घालमेल हुआ है, इसकी भी कुमाऊं कमिश्नर जांच करेंगे। 
विज्ञापन


बैंक सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय पार्टी के नाम से खोले गए खाते का संचालन पार्टी के ही पदाधिकारियों द्वारा किया जाना होता है, ऐसे में किस आधार पर इसमें संचालन किसी व्यक्ति विशेष को दिया गया है। इसकी जांच शुरू होने लगी है। इसमें खास बात यह है कि एनएच-74 के चौड़ीकरण में हुए गड़बड़झाले के तार अब सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक जनवरी 2017 को खोले गए खाते में करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक सूत्रों का कहना है कि खाते का संचालन कमल सिंह रावत के नाम से हो रहा है, जो मुख्यमंत्री के ओएसडी बताए जा रहे हैं। इस मामले में राम नारायण नाम के व्यक्ति ने एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है, उसमें इस बैंक खाते को आधार बनाया गया है। 

बुधवार को ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर शहर में आयकर विभाग की छापेमारी भी इसी आधार पर हुई है। जसपुर से सितारगंज तक सड़क चौड़ीकरण के किए किसानों को जो मुआवजा दिया गया है। उसमें करीब 118 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।


कुमाऊं कमिश्नर ने इसकी पुष्टि पहले ही मीडिया के समक्ष कर दी थी। इस खाते में उद्योगपतियों के साथ किसानों की भी मोटी रकम जमा कराई गई है। धनराशि जमा करवाने वाले ज्यादातर किसान काशीपुर से लेकर किच्छा और सितारगंज के पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed