{"_id":"69b311f08d660d92c40b5805","slug":"the-revenue-department-measured-the-allotted-land-after-declaring-it-disputed-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-113500-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आवंटित भूमि विवादित बताने पर राजस्व विभाग ने की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आवंटित भूमि विवादित बताने पर राजस्व विभाग ने की पैमाइश
Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से सनातन धर्म उत्थान समिति को आवंटित भूमि को अपनी बताते हुए विवाद होने पर एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग ने भूमि की पैमाइश की। विवाद का हल न निकलने पर सोमवार को भूमि की दोबारा पैमाइश की जाएगी।
नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार गहतोड़ी और राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से सनातन धर्म उत्थान समिति को सामाजिक कार्यों व होलिका दहन के लिए 2050 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी। नानकमत्ता संस्कृति उत्थान समिति की ओर से आवंटित भूमि पर चहारदीवारी का कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू होने पर आवंटित भूमि के समीप रहने वाले मलूक सिंह खिंडा आवंटित भूमि को अपनी बता रहे थे। उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल ने एसडीएम सितारगंज रविंद्र जुवांठा को प्रार्थना पत्र देकर भूमि पैमाइश की मांग की।
एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार गहतोड़ी, राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा के साथ मौके पर पहुंच नक्शे के आधार पर पैमाइश की। विवाद का हल न निकलने पर सोमवार को दोबारा पैमाइश करने का निर्णय किया गया। वहां उत्थान समिति के महामंत्री अनुज गर्ग कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खटीमा रणजीत सिंह नामधारी, शुभम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल सुभाष गोयल, मनोज गर्ग, शिवा कुमार मित्तल, विशाल गोयल, नरेंद्र गर्ग, चकित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
-- -