फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The reign of the king of fruits has decreased, litchi-guava is dominating

Udham Singh Nagar News: फलों के राजा की रियासत घटी, लीची-अमरूद हो रहे हावी

Wed, 07 Jun 2023 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The reign of the king of fruits has decreased, litchi-guava is dominating
रुद्रपुर। तराई में आम की रियासत (क्षेत्रफल) धीरे-धीरे घट रही है। बागवान अब लीची और अमरूद को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बीते पांच सालों में आम के बाग 317 हेक्टेयर घट गया है इससे इसके उत्पादन में भी 10 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। इसके उलट लीची का क्षेत्रफल 115 हेक्टेयर बढ़ने से इसका उत्पादन 133 मीट्रिक टन बढ़ा है। किसानों को सबसे ज्यादा अमरूद भा रहा है। बीत पांच सालों में अमरूद ने क्षेत्रफल में 321 हेक्टेयर और उत्पादन में 1553 मीट्रिक टन बढ़ा है।
विज्ञापन


किसानों की ओर से अमरूद का अधिक उत्पादन किया जा रहा है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि बीते वर्षों में जिले में एनएच चौड़ीकरण के चलते आम के कई बाग हाईवे के जद में आए थे। इनके कटने से आम के क्षेत्रफल में कमी आई है। - भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी
विज्ञापन


जिले में आम के छह वर्षों के आंकड़े-
-वर्ष - क्षेत्रफल(हेक्टेयर) - उत्पादन (मीट्रिक टन)
2016-17 - 4143 - 35216
2017-18 - 4150 - 35102
2018-19 - 4175 - 35142
2019-20 - 4193 - 35203
2020-21 - 3831 - 30648
2021-22 - 3862 - 31668

-
जिले में लीची के छह वर्षों के आंकड़े-
वर्ष - क्षेत्रफल(हेक्टेयर) - उत्पादन (मीट्रिक टन)
2016-17 - 1481 - 2229
2017-18 - 1505 - 2249
2018-19 - 1547 - 2284
2019-20 - 1576 - 2313
2020-21 - 1564 - 2346
2021-22 - 1596 - 2362
-
जिले में अमरूद के छह वर्षों के आंकड़े
वर्ष - क्षेत्रफल(हेक्टेयर) - उत्पादन (मीट्रिक टन)
2016-17 - 1200 - 9627
2017-18 - 1252 - 9884
2018-19 - 1392 - 9921
2019-20 - 1469 - 10556
2020-21 - 1480 - 11024
2021-22 - 1521 - 11180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed