{"_id":"57d9a7574f1c1b193bd49522","slug":"the-rape-of-the-woman-with-car-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार सवारों ने महिला के संग किया गैंग रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने महिला के संग किया गैंग रेप
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला को कार सवार दो परिचितों ने नानकमत्ता पहुंचाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। सुनसान रास्ते में परिचितों ने महिला के संग जोर जबरदस्ती की। विरोध करने पर तमंचे और तलवार की नोंक पर डरा धमकाकर उससे बलात्कार किया। पीड़िता ने अपने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और डराने धमकाने का मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
मंगलवार देर रात यूपी के थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी निवासी महिला अपने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आने के लिए खटीमा के कंजाबाग चौराहे पर रात को वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी खटीमा से नानकमत्ता आ रही कार यूके/06/एए/9904 उसके पास आकर रुकी।
विज्ञापन
कार में नानकमत्ता के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह रियैत उर्फ कक्कू और प्रतापपुर निवासी जसपाल सिंह मौजूद थे। दोनों ने उसे नानकमत्ता पहुंचाने को कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वह दोनों को पहले से जानती थी, इसलिए कार पर बैठ गई। बताया कि कार सवार उसे नानकमत्ता की बजाय सुंदरनगर रोड की ओर ले जाने लगे। उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने रिवाल्वर, तलवार निकाल ली और सुनसान क्षेत्र में सड़क किनारे उसका रेप किया। आरोपी उसको बिजली घर तिराहे के पास उतार कर फरार हो गए।
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की धारा 376, डराने धमकाने की धारा 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने महिला के साथ घटना स्थल पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए और बलात्कार की पुष्टि के लिए महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।