फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Ramlila Committee organized a Shri Ram Flag Procession.

Udham Singh Nagar News: रामलीला कमेटी ने निकाली श्रीराम ध्वज शोभायात्रा

Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The Ramlila Committee organized a Shri Ram Flag Procession.
सुल्तानपुर पट्टी में श्रीराम ध्वज शोभायात्रा निकाले श्रद्धालु
सुल्तानपुर पट्टी। श्रीरामलीला कमेटी ने श्रीराम ध्वज शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली। रविवार को कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश सैनी के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पंडित दीपक शर्मा ने हवन पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। यात्रा नगर के मुख्य बजार, बुध बाजार चोरहा, टांडा बंजारा विभिन्न मार्गों से होते हुए साप्ताहिक बाजार स्थित श्रीरामलीला स्टेज पहुंची। वहां भगवान श्रीराम की स्तुति के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। अध्यक्ष सैनी ने बताया कि ध्वज शोभायात्रा दशहरा पर्व से सवा माह पूर्व निकाली जाती है। नगर के सभी मंदिरों में कमेटी की ओर से झंडे लगाये जाते हैं। वहां नकुल अग्रवाल, डॉ. सुरेश सैनी, प्रेम सिंह सागर, संजीव बाल्मीकि, जितेंद्र सागर, सेवाराम मौर्य, रामावतार चंद्रा, जयपाल सैनी, राजकुमार सैनी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed