{"_id":"6f92e0475007a4f18bb8b5729cef9b05","slug":"the-radical-movement-of-farm-land-was-not-khurpia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरपिया फार्म में जमीन नहीं मिली तो उग्र आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरपिया फार्म में जमीन नहीं मिली तो उग्र आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खुरपिया फार्म में सिडकुल बनाने की चर्चा पर भूमिहीन संगठन ने विरोध किया है। भूमिहीनों ने सिंचाई विभाग में प्रदर्शन कर कहा कि सरकार की ऐसी किसी भी मंशा के विरोध में उग्र आंदोलन होगा।
रविवार को सिंचाई विभाग में प्रदर्शन कर भूमिहीनों ने कहा कि करीब दो दशक से भूमिहीनों को जमीन देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इस बीच खुरपिया फार्म को खाली कराया गया। लेकिन कुछ समय पहले से सरकार फार्म में सिडकुल की स्थापना पर विचार कर रही है। कहा कि इससे साफ हो जाता है कि सरकार भूमिहीनों का हक मार रही है। क्योंकि फार्म पर पहला हक भूमिहीनों का है। भूमिहीनों ने मांग की कि प्रदेश में पिछले वर्ष आई आपदा से उजडे़ परिवारों को यहां बसाया जाए। संगठन सदस्यों ने साफ कर दिया कि अगर भूमिहीनों को जमीन नहीं मिली तो संगठन राज्य व्यापी आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर हंस पांडेय, नंदलाल, चंद्रपाल, मदन सिंह, हरवंश, किशनलाल, रमेश सिंह, वाश्ुादेव, राजेंद्र मंडल, प्रकाश कौर, कुलवंत कौर, जगींद्र कौर, देवी दत्त, भावना भट्ट, भैरव दत्त, हंसी देवी, मोहनी देवी आदि मौजूद थे।