फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Prime Minister of the Police Rirhsl Sbasurcsha

पीएम मोदी की सभा सुरक्षा के लिए पुलिस ने किया रिर्हसल

Sat, 11 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister of the Police Rirhsl Sbasurcsha
पुलिस कर्मियों को ड्यूटी की जानकारी देती डिप्टी कमांडेंट - फोटो : अमर उजाला
 शनिवार को किच्छा रोड पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने हेलीपेड से लेकर सभा स्थल तक रिहर्सल किया। इससे पूर्व डीआईजी ने पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में लगी जिले भर की फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
विज्ञापन

11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किच्छा रोड पर स्थित एफसीआई मैदान में जनसभा को संबोधित कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई चूक न हो इसके लिए डीआईजी अजय रौतेला ने पुलिस लाइन में मौजूद जिले भर के पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान कोई भी लापरवाही नहीं बरतने को कहा। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को पीएम मोदी की सभा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। वहीं डीएम चंद्रेश कुमार ने अधिकारियों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान बरतनी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वीवीआईपी स्थल पर किसी भी व्यक्ति को आपत्तिजनक सामान के साथ अंदर आने की आज्ञा नहीं दी जाए। वहीं सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को एएसपी क्राइम टीडी वैला और 31वीं वाहिनी कमांडेंट रिद्धिम अग्रवाल ने भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारी करन सिंह नगन्याल, विमला गुंज्याल, महेश चंद्र बिंजोला, कमलेश उपाध्याय, हरीश मेहरा आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ड्रोन कैमरे से सभा स्थल पर पैनी नजर रखेंगे। पुलिसकर्मियों के अनुसार ड्रोन के अलावा कैमरों से भी सभा स्थल पर नजर रखी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed