फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The player won the Gold

खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

Tue, 29 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 29 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The player won the Gold
खिलाड़ी ने जीता गोल्ड - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के सिंगल्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे मनोज सरकार ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मनोज ने सिंगल्स के फाइनल में चीन के सिया ओयू चेन को दो सेटों के सीधे मुकाबले में 21-17 और 21-14 से हराकर पैरा ओलंपिक एशियन बैडमिंटन चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। पूरी प्रतियोगिता में मनोज ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए किसी भी प्रतिद्वंद्वी को अपने सामने टिकने नहीं दिया।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में मनोज ने अपने हमवतन और विश्व चैंपियन प्रमोद भगत को 21-15, 21-18 से पराजित कर दिया। चार वर्ष पूर्व कोरिया में आयोजित एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुखार के कारण मनोज बेहतर खेल प्रदर्शन नहीं कर सके थे, तब उन्हें सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन


कोरिया एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल ना करने की कसक इन चार वर्षों में हमेशा मनोज के दिल में बनी रही और इसी कसक को दिल में सहेजकर उन्होंने बीजिंग के लिए विशेष रूप से तैयारी की थी। इसके लिए पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर राज जैन, रुद्रपुर राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी सुरेश पांडे ने  इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed