Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The person who occupied the temple was chased and beaten by the people.

Udham Singh Nagar News: मंदिर पर कब्जा करने वाले को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 22 Dec 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The person who occupied the temple was chased and beaten by the people.
रुद्रपुर। बिगवाड़ा में चंद्रदेव मंदिर पर कब्जा करने वाले व्यक्ति को भीड़ ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। हंगामे के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा भी बिफर पड़े। उन्होंने कब्जा करने वालों पर कार्रवाई को कहा। बाद में विधायक की मौजूदगी में तय हुआ कि मंदिर में पूर्व की भांति यथास्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

बिगवाड़ा में चंद्रदेव का वर्षों पुराना मंदिर है। मंदिर पर चंद्रा भुर्जी समाज की आस्था जुड़ी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक व्यक्ति ने वहां ताले डालकर कब्जा कर लिया। जैसे ही विधायक शिव अरोरा को इसकी जानकारी मिली वह रविवार को दर्जनाें भुर्जी समाज के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक के पहुंचते ही पहले मंदिर पर कब्जा करने वाला भागने लगा। इस बीच भीड़ ने उसे पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। हंगामा शांत कराने के बाद लोग विधायक के साथ मंदिर में पहुंचे और दरी बिछाकर हनुमान चालीसा का पाठ व भजन किए। विधायक ने बताया कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है। जिसका वह सम्मान करते हैं। भुर्जी समाज ने 30 से 40 साल से पहले अपने खून पसीने की कमाई से एक-एक ईंट जोड़कर मंदिर खड़ा किया है। जहां पर विधायक निधि से भवन निर्माण व सौंदर्यकरण करवाया गया है। ऐसे इनकी आस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विधायक ने फोन पर सीओ सिटी से वार्ता कर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद रंपुरा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने मंदिर में पहुंचकर ताला लगाया और चाबी अपने कब्जे में ले ली। न्यायालय में मामला चलने तक चाबी पुलिस के पास रहेगी। यहां पार्षद गिरीश पाल, चंद्रसेन चंदा, राजू कोली, बिट्टू शर्मा, राजकुमार कोली, प्रमोद शर्मा, जॉनी भाटिया, सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, राज कोली, महेश कोली, त्रिलोक कोली, सुदामा, किरण विर्क, अरविंद गंगवार, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed