{"_id":"67b628d5824a2e318f098804","slug":"the-office-will-soon-be-shifted-to-the-new-building-of-the-municipality-kashipur-news-c-8-hld1039-514967-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नगर पालिका के नए भवन में जल्द शिफ्ट होगा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नगर पालिका के नए भवन में जल्द शिफ्ट होगा कार्यालय
Thu, 20 Feb 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका परिषद का नया भवन बनकर जल्द ही तैयार होने वाला है। इसके बनने से लोगों को पार्किंग एवं अन्य सहूलियतें मिलने वाली हैं।
31 मई तक लगभग कार्य पूरा होने की पूरी उम्मीद है। नगर पालिका परिषद का कार्यालय मुख्य बाजार में होने से लोगों को पार्किंग एवं अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पुराना भवन होने के कारण पालिका के कई कक्ष जीर्ण क्षीर्ण हालत में पहुंच गए हैं और बरसात के दिनों में टपकते भी हैं। पालिका का मुख्य द्वार तंग होने से लोगों को कई बार बाइक बाहर ही खड़ी करनी पड़ती है। पालिका के ईओ शाहिद अली ने बताया कि तत्कालीन पालिका प्रशासन एवं बोर्ड सदस्यों ने लपकना पुल पर नए भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा भा। 1.51 करोड़ रुपये की संस्तुति मिलने के बाद लगभग चार बीघा भूमि में पुल के पास पालिका के नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम फेज के कार्य में पार्किंग समेत नौ कमरे बनकर तैयार होने हैं। द्वितीय फेज में मीटिंग हाॅल, चार कमरे, दो शौचालय, सड़क और पार्क बनाए जाने की योजना है। द्वितीय फेज की डीपीआर शासन को भेजी जानी है। पालिका के चेयरमैन नौशाद सम्राट ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का जायजा भी लिया।